गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा लंगर के लिए बनाया गया है 29000 स्क्वायर फीट का भव्य पंडाल, लंगर के लिए सब्जी काटने की सेवा में श्रद्धाभाव से जुटी महिला श्रद्धालु

गणादेश,रांची :गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में चलाए जाने वाले गुरु के अटूट लंगर की तैयारी जोरों पर है.स्त्री सत्संग सभा,माता गुजरी जत्था,गुरु नानक सेवक जत्था एवं गुरु नानक सत्संग सभा के पुरुष एवं महिला सदस्यों द्वारा प्रशादा(रोटी) के लिए आटा बांटने और सब्जी काटने तथा मसाला पीसने की तैयारी आज शुरू हो चुकी है.

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सन 1967 से यह लंगर की सेवा कृष्णा नगर कॉलोनी में चल रही है,इसी वर्ष पहला भव्य विशेष दीवान सजाया गया था.उस समय दो से तीन हजार लोग लंगर छकते थे, सत्संग सभा द्वारा इस बार पन्द्रह हजार से अधिक लोगों का लंगर  तैयार करवाया जा रहा है, जिसमें 700 किलो आटा, 10 क्विंटल चावल, 250 किलो दाल, 32 मन सब्जी, 1100 किलो सलाद, 130 किलो मसाला तथा 40 किलो सूजी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

प्रशादा(रोटी) समाज की महिलाओं द्वारा अपने अपने घरों में तैयार किया जाता है.गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्य लंगर से एक दिन पहले एक,दो और पांच किलो के पैकेट बनाकर रिक्शा के माध्यम से सभी सदस्यों के घर-घर तक पहुंचाते हैं.लंगर के दिन महिला श्रद्धालु सुबह स्नान करने के बाद गुरबाणी का जाप करते हुए प्रशादा(रोटी) तैयार करती हैं और फिर उसे लंगर स्थल तक पहुंचाया जाता है. लंगर खिलाने की सेवा में गुरु नानक सेवक जत्था,स्त्री सत्संग सभा तथा माता गुजरी जत्था की विशेष भूमिका रहती है. लंगर के लिए कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान (बिड़ला मैदान) में सत्संग सभा द्वारा 29000 स्क्वायर फीट का भव्य पंडाल बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *