बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में मां जानकी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में मंगलवार को मां जानकी जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा विद्यापति द्वारा रचित आरती जय जय भैरवी असुर भयावउनि पशुपति भामनी माया आरती गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मां जानकी की पूजा अर्चना की गई साथ ही साथ पूरे देश में सबका कल्याण हो, और पूरे भक्त जन कि मंगल कामना की गई! पूजा उपरान्त 11 कुमारी कन्याओं को पूरे सम्मान के साथ सुशोभित कर भोजन कराया गया। आज मां जानकी जन्मोत्सव कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, वैध मनोज झा, इशांक झा, ज्ञानदेव झा, पप्पू सिंह, विजय पांडेय, अजय पांडेय, उत्तम पांडेय, अमित कुमार, संजीव यादव, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता,रमेश भारती, भानु कच्छप, हेमन्त झा, मुखदेव सिन्हा मोहिनी गुप्ता, बिन्दु झा, छवि झा, अनुसुइया झा आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *