झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका,130वें संविधान संशोधन बिल का किया विरोध
खूंटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संविधान संशोधन बिल प्रस्ताव का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खूंटी के भगत सिंह चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया और बिल प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
यह विरोध प्रदर्शन झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, कोषाध्यक्ष भोला लाल, उपाध्यक्ष अमरनाथ मुंडा और सनिका बोदरा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, मुजीर र अंसारी , विधायक प्रतिनिधि (तमाड़) सह जिला प्रवक्ता खूंटी मनोज मंडल और जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, प्रदीप केशरी प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेंब्रोम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगू होरो सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा सचिव विमल पाहन, वीरेंद्र सिंह , प्रखंड अध्यक्ष तोरपा रूबेन टोपनो, प्रखंड सचिव मुरहू कुंवर सिंह मुंडरी सहित जिले एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रवक्ता मनोज मंडल और तौकीर आलम ने कहा कि इस कानून के आने से केंद्र सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है, जो कि लोकतंत्र की हत्या करने की पूरी साजिश है। नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 130वां संविधान संशोधन बिल प्रस्ताव आम जनता और राज्यों की स्वायत्तता पर हमला है। झामुमो ने स्पष्ट किया कि जब तक यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



