पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- आदिवासियों को उजाड़कर यदि राज्य सरकार विकास करेगी तो हर जगह चंपई सोरेन विरोध करेगा

रांची: राजधानी रांची के नगड़ी स्थित रिम्स-2की विवादित भूमि पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद आदिवासियों ने हल चलाया और रोपनी किया। हालांकि इस अभियान के अगुवा पूर्व सीएम चंपई सोरेन को पुलिस ने उनके घर से अरेस्ट कर लिया। जिससे वे रिम्स-2 निर्माण वाले जमीन पर हल चलाओ धान रूपा रोपो अभियान में शामिल नहीं हो लाए। वहीं शाम पांच बजे उन्होंने अपने मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा जब जब राज्य सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों को उखाड़ने का कार्य करेगी तब तब चंपई सोरेन हर जगह खड़ा होगा, चाहे कोई कुछ भी कहे। उन्होंने कहा नगड़ी स्थित जमीन जहां रिम्स 2 का निर्माण कराने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। वह खेती का जमीन है, जहां वर्ष में तीन बार खेती हो सकता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां के आदिवासी मूलनिवासी खेती से जुड़े हैं।किसान परिवार की संख्या ज्यादा है ऐसे में सरकार उस जमीन में रिम्स 2 का निर्माण कराएगी तो किसान कहा जायेंगे।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी आदिवासियों का विकास नहीं चाहा है। कांग्रेस का बस चले तो झारखंड से आदिवासियों को उजाड़कर बाहर भेज देगी। यहां के आदिवासियों की जमीन को लूटने नहीं दिया जाएगा। मैं और मेरी टीम आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए कुछ भी करने से परहेज नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *