फैशन पॉइंट का दो दिवसीय प्रीमियर समर वेडिंग एक्सपो शुभारंभ,जमकर हो रही है खरीदारी

रांची: दिल्ली,मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों की तर्ज पर राजधानी रांची में भी फैशन पॉइंट का दो दिवसीय प्रीमियम समर वेडिंग एक्सपो का शुभारंभ हो गया। दो दिवसीय एक्सपो होटल कैपिटल हिल में लगाए गए हैं।

मंगलवार को छोटनगपुर की महारानी माधुरी मंजरी देवी ने एक्सपो का उद्घाटन किया। उनके साथ रीना अग्रवाल,ख्याति मुंजायल,मिसेज झारखंड खुशी काकन, मिस यूनिवर्स दीपाली पांडे,सीमा अग्रवाल सहित कई अतिथि साथ थी। होटल के सातवें तल्ले पर लगाए गए एक्सपो में करीब पचास से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। एक्सपो में प्रीमियर समर वेडिंग के एक से बढ़कर एक गारमेंट और ज्वेलरी उपलब्ध हैं। घर के लिए आकर्षक डिजाइन के भी सामग्री इस एक्सपो में लगाए गए हैं। एक्सपो में प्रवेश करने के बाद किसी महानगरों की स्टैंडर्ड बाजार की झलक दिखती है। राजधानी रांची सहित आसपास की महिलाएं एक्सपो में आकर अपने मनपसंद चीजों की खरीदारी कर रही हैं।
एक्सपो में मुंबई, बेंगलूर, दिल्ली, पंजाब, हैदराबाद, कोलकत्ता, सूरत से सेलिब्रिटी से रियल ज्वेलरी एंड ड्रेस के डिज़ाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन लगाए गए हैं। साथ ही रीयल तेंजोर पेटिंग्स, नऊ चिकन स्टिचड और टेरलूना ब्रांड लेनिन एंड कॉटन में मेल,एंड फीमेल के लिए आर्गेनिक कलर बेस्ड समर कलेक्शंस उपलब्ध है।
एक्सपो के उद्घटनकर्ता छोटनगपुर की महारानी माधुरी मंजरी देवी ने कहा कि फैशन पॉइंट का यह प्रयास काफी सराहनीय है। महानगरों के मशहूर डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किए एक्सक्लूसिव गारमेंट इस एक्सपो में यहां की महिलाओं को मिल रहा है।
वहीं आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि फैशन पॉइंट पूरे भारत में बहुत कम समय में काफी पॉपुलर हो गया है। बड़े बड़े डिजाइनर फैशन पॉइंट के संपर्क में रहते हैं।
वहीं फैशन पॉइंट की ख्याति मुंजायल,सीमा अग्रवाल ने कहा कि लैक्मे फैशन वीक से इंस्पायर होकर इस एक्सपो में महिलाएं आ रही हैं। फैशन पॉइंट से कोई भी ड्रेस यदि आपको पसंद है तो एक सप्ताह के अंदर कस्टमाइज होकर मिल जायेगा। हमलोग नए नए और आकर्षक ड्रेसस एक्सपो में लगाते हैं। वहीं सीमा अग्रवाल ने कहा कि लोग अपने भारत की चीजों को पसंद कर रहे हैं।
वहीं मिसेज झारखंड खुशी काकन और मिस यूनिवर्स दीपाली पांडे ने भी एक्सपो को खूब पसंद किया। साथ ही कहा कि रांची बदल रहा है। रांची महिलाएं महानगरों की आकर्षक ड्रेस पसंद कर रही हैं। आने वाले समय में इससे भी अधिक बेहतर लोगों को दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *