हेमंत सोरेन की सरकार से नाराज घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड है : बाबूलाल मरांडी
घाटशिला : गुड़ा बांदा के बलियापोश मैदान में बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, पूर्व विधायक रामकुमार पहन , पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकता गण उपस्थित रहे । नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन ने कहा कि जिस तरह से झारखंड के आदिवासियों के साथ हेमंत सरकार ने छल किया है अपने वादों को पूरा नहीं किया है इसे नाराज घाटशिला का जनता अब परिवर्तन के मूड बन चुकी है। जिस तरह से आदिवासियों की जमीन, बालू, खनिज संपदा को सरकार ने लुटेरों के हाथों सौंप दिया है इससे झारखंड की जनता का कभी भला नहीं हो सकता है ।



