28 साल पहले गंगा नदी में डूबा युवक दिनेश कुमार महतो पहुँचा अपने घर कटिया

पतरातू: गांव वाले से कर रहे हैं गांव में रुकने की मिन्नतें पर योगी दिनेश इसके लिए तैयार नहीं दिनेश कुमार महतो उर्फ (अहना) पिता स्वर्गीय घुरन महतो ग्राम कटिया थाना पतरातु जिला रामगढ़ का रहने वाला है जो वर्ष 1994 में पटना में आयोजित एक रैली में भाग लेने अपने गांव के लोगों के साथ पटना पहुंचा था और अपने गांव के लोगों के साथ स्नान करने के लिए गंगा नदी तट पर गया था। वहाँ नाव पर सवार होकर लोग एक किनारे से दूसरे किनारे पर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई और सभी लोग गंगा में डूब गए थे। उस समय नाव पर सवार गांव के सभी लोग जैसे तैसे तैरकर बाहर निकल गए थे लेकिन दिनेश कुमार महतो उर्फ आहना का उस समय पता लगाने की पूरी कोशिश की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। इसके लिए वहां के स्थानीय मछुआरों, नाविकों और गोताखोरों का सहारा लिया गया लेकिन दिनेश कुमार महतो का कोई पता नहीं चला। जैसे ही यह खबर उसके घर पहुंची उसके घर में माता-पिता को का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। लेकिन शिव की महिमा से जिस दिन 13/06/22 को कटिया मंडा शिव पूजा था। उसी दिन उसका आगमन अपने गांव अपने घर में हुआ। लेकिन अब दिनेश कुमार महतो गांव का दिनेश नहीं था बल्कि अब वह एक योगी बन चुका हैऔर अपने गांव के सभी संगीसाथी घर परिवार रिश्तेदारों को वह पहचानता है। लेकिन उसके अपने माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। योगी दिनेश रो-रोकर अपने साथ हुए घटना का वर्णन अपने गीतों के माध्यम से करता है। घटना के बारे में बताता है इस अवसर पर गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष जमा हो गए। उसके दर्द भरी गीत सुनकर सबकी आंखों से आंसू छलक पड़ा। गांव के मुखिया किशोर कुमार महतो, समाजसेवी भुनेश्वर महतो, गणेश ठाकुर नंद किशोर महतो, पंकज कुमार, सुरेश झा, अनीता जैन इत्यादि सैकड़ों ग्रामवासी उससे यहीं पर रहने की बात कर रहे हैं पर वह अपने गांव और घर से दीक्षा लेकर वापस गुरुकुल जाना चाहता है। हमारे पूर्वजों गांव के बुजुर्गों का मानना है कि यह शिव शक्ति की महिमा है और बाबा भोले शंकर की कृपा से ही दिनेश 28 सालों के बाद मंडा पूजा के दिन अपने गांव अपने घर पहुंचा। गांव के लोग उनका स्वागत करना चाहते हैं लेकिन योगी दिनेश ने मना कर दिया कहा यह ठीक नहीं ये योगी परंपरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *