राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुमला स्थित सिनगी दई वन विज्ञान केन्द्र’ का शिलान्यास किया

गुमला: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को सड़क मार्ग से गुमला जिलान्तर्गत बिशुनपुर जाकर विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने भ्रमण के क्रम में बलातु, गुमला में ‘सिनगी दई वन विज्ञान केन्द्र’ का शिलान्यास किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया।
इसके उपरांत राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र (प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र), सालम नवाटोली जाकर वहाँ की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हें वहाँ अपनाये जा रहे कृषि तकनीक एवं जल संचयन के संदर्भ में अवगत कराया गया। चिंगरी, गुमला स्थित जतरा टाना भगत स्मारक जाकर स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये एवं छोटे-छोटे बच्चों से उनके नाम, रुचि व लक्ष्य पूछकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत वे ज्ञान निकेतन विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये तथा विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को देखा।
इसके उपरांत उन्होंने विकास भारती बिशुनपुर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *