सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” का लाभ लेने हेतु कई छात्राओं ने दिया आवेदन

खूंटी: तोरपा प्रखंड जरिया पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में स्कूली छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान कई छात्राओं ने “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” का लाभ लेने हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई बच्चियों को योजना का लाभ दिया गया। छात्राओं ने लाभान्वित होकर राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जरिया पंचायत की सौम्या कंडुलना ने कहा कि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिला और इससे अब उन्हें उनके आगे के पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। सौम्या ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने हेतु वो अन्य छात्राओं को भी जानकारी दे रही हैं।
झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कक्षा आठ से 19 साल की उम्र तक छात्राओं को कुल 40 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इससे बाल विवाह पर रोक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *