रथयात्रा धूमधाम से निकली गई
खूंटी। भगवान जगन्नाथ पूजा के पावन पर्व पर 94बटालियन कैंप से भगवान जगन्नाथ ,भाई बलराम, बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथ में सवार करके विधिवत पूजा – अर्चना करने के पश्चात बटालियन द्वारा रथयात्रा धूमधाम से निकली गई। रथयात्रा 94 बटालियन कैंप से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग बाजार होते हुए शहर भ्रमण करते दुर्गा मंदिर मिश्रा टोली मौसी बाड़ी पहुंचा।

शोभायात्रा में काफी संख्या में बटालियन के अधिकारीगण जवान साथ में ग्रामीण पुरुष – महिलाएं पूरे भक्ति में झूमते और जगन्नाथ महाप्रभु,भाई बलराम, बहन सुभद्रा के जयकारे लगाते रथ खींचने के लिए उतावले थे। सभी ने बारी बारी से रथ के रस्सी को बड़ी श्रद्धा भाव से प्रणाम कर स्पर्श किया और खींचने में सहयोगी बने। भगवान जगन्नाथ,भाई बलराम और बहन सुभद्रा की खूबसूरत प्रतिमा मन को मुग्ध कर रही थी। ज्यों ज्यों रथ आगे बढ़ रहा था, भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था,जिसे लोग भावविभोर हो ग्रहण कर रहे थे। रथयात्रा में खूंटी सहित आसपास के गांव के लोगों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में पुलिस बल पूरे मुस्तैदी के साथ तैनात दिखे। मां काली स्वराष्ट्र रक्षा दल के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष, जितेन्द्र पांडे, बिरसा लोहरा, तुलसी प्रजापति, प्रदीप घोष, रोशन कुमार सहित मुरहू के भक्त समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी, ध्रुवेन्द्र भास्कर, राम हरि साव,राधेश्याम भगत, विष्णु देव चौधरी,मनु साव, हरिद्वार ठाकुर आदि ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु,भाई बलराम और बहन सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


