पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हुए

रांची: आजसू पार्टी से लगातार बुद्धिजीवियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हुए।

इसके अलावा कई अधिवक्ता और समाजसेवियों ने भी पार्टी का दामन थामा है। पार्टी कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।
वहीं पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर उन्होंने कहा कि संजय रंजन सिंह के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा की कल्पनाओं को धरातल पर लाने का यह प्रयास है। मैं जब राज्य के गृह मंत्री के पद पर था तो उस दौरान गुमला का दौरा हुआ था। उस समय संजय रंजन वहां पर डीएसपी थे। संजय रंजन हमेशा साधारण जीवन जीने का काम किया है। एक पुलिस ऑफिसर होने का कभी भी इनमे अहम नहीं रहा। आम लोगों से मिलते थे और आम जीवन जीवन व्यतीत करते थे। इनकी यही एक खासियत रही है।
वहीं पार्टी में शामिल होने के बाद संजय रंजन सिंह ने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है। इस पार्टी की सबसे बड़ी बात है कि इसके पार्टी प्रमुख युवा हैं। इस पार्टी की पहचान युवा के रूप में की जाती है। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले मेरी मुलाकात पार्टी प्रमुख सुदेश महतो जी से हुई थी। उस समय में गुमला में कार्यरत था और गुमला से मेरी विदाई हो रही थी। उसी दिन से मेरे मन में आजसू में शामिल होने की इच्छा जागी थी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की खासियत अपने वसूलों पर कायम रहती है और चुनौतियों का डटकर मुकाबला करता है। हमेशा लंबी लकीर खींचने की क्षमता रखता है। इस पार्टी में महिला युवा और किसानों को सम्मान मिला है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता यदि यूपी और बिहार होकर गुजरती है तो रांची की भी सत्ता भी आजसू होकर ही गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *