सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

लातेहार :नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के क्रम में लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज डी.आर.डी.ए. सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लातेहार के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों, मतदान के दौरान आने वाली चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया, समन्वय एवं आपात स्थितियों से निपटने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों से जुड़े सेक्टरवार प्रभार एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *