मासिक लोक अदालत सह स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

खूंटी :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष, राशिकेस कुमार के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह स्पेशल लोक अदालत (यूनियन बैंक)का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु पाँच पीठों (बेंचों) का गठन किया गया। इन पीठों के माध्यम से न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।उक्त लोक अदालत में दीवानी प्रकृति के सुलहनीय मामले, एन.आई. एक्ट के मामले तथा विद्युत से संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए।

डालसा के सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से (यूनियन बैंक) के कुल छह (6) मामले का निष्पादन, एवम मासिक लोक अदालत में गठित पाँचों पीठों के माध्यम से न्यायालय में लंबित कुल 20 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें ₹65,503/- (पैंसठ हजार पाँच सौ तीन रुपये) की राशि का सेटलमेंट हुआ।

इस अवसर पर—

       •            प्रथम पीठ में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, जिला जज तृतीय श्रीमती प्राची मिश्रा एवं पैनल अधिवक्ता श्रीमती ममता सिंह

       •            द्वितीय पीठ में पैनल अधिवक्ता श्री मुकुल कुमार पाठक एवं मदन मोहन राम

       •            तृतीय पीठ में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती विद्यावती कुमारी, पैनल अधिवक्ता जुनूल होरो एवं शशिकला कुमारी

       •            चतुर्थ पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिंह (प्रथम), पैनल अधिवक्ता श्री आशीष कुमार एवं सुमित कुमार कश्यप

       •            पाँचवीं पीठ में अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के.के. सिंह एवं पी.एल.वी. उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी डालसा सचिव श्री कमले बहरा के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *