पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 श्रद्धालु की मौत; 100 से अधिक घायल

पुरी (ओडिशा)। पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार को भगदड़ मचने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी फैल गई।


बताया जा रहा है कि रथयात्रा के दौरान तेज बारिश के बावजूद करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। भीड़ का दबाव बढ़ने से कई लोग गिर पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस ने स्थिति पर जल्द काबू पा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *