जिला झामुमो ने पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

खूंटी: स्थानीय डाक बंगला में गुरुवार को झामुमो प्रमुख सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिबू सोरेन के चित्र के सामने केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन झारखंड के एक एक लोगों के प्रिय हैं। अलग राज्य झारखंड आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। उनके योगदान को झारखंड के लोग कभी भी भूल नहीं सकते हैं। उनका जन्मदिन झामुमो का कार्यक्रता प्रत्येक साल मनाया आ रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, सुशील पहान, उपाध्यक्ष मंगन मंजीत तिड़ू,महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना, जिला संगठन सचिव महिला मोर्चा ऊषा धान,झामुमो खूंटी जिला सोशल मिडिया प्रभारी राहुल केशरी,जिला संगठन सह सचिव मोजीर अंसारी, छात्र मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा कर्रा प्रखंड अध्यक्ष राजा गोप,उपाध्यक्ष तौसिफ अंसारी, संजीव सिंह, संजय यादव मोहित लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *