PM मोदी ने बेगूसराय में चुनावी जन सभा को किया संबोधित,कहा-बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं,युवाओं के पास है स्मार्ट फोन
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का पीएम मोदी ने शंखनाद कर दिया है। पीएम ने शुक्रवार को बिहार में समस्तीपुर ओर बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। खासकर
उन्होंने राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं है,अब हर हाथ में स्मार्ट फोन है।
उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं लचकदल है,फिसलदल,लटकदल है। ये लोग स्वार्थ में गठबंधन तैयार किया है। बिहार में एक बार एन डी ए की सरकार,जंगल राज को बाहर रखेगा बिहार। राजद का परिवार सबसे भ्रष्ट है। चुनाव प्रचार में मतदाताओं को धमका रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग अदालत से जमानत पर बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व पर प्रचंड बहुमत मिलेगा।
उन्होंने कहा, “यह लोग हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं। इन्होंने तो जननायक की उपाधि तक चोरी कर ली है।” मोदी ने कहा कि बिहार के लोग अब इन परिवारवादियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।



