यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मांडर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के लिए मांगा वोट,लगाया जन चौपाल

रांची : मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में शनिवार को यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बेड़ो प्रखंड के चंन्गन्नी गांव में सहित  अलग अलग जगहों पर चौपाल लगाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील किया।
यूथ कांग्रेस के  राष्ट्रीय सचिव सन्नी टोप्पो, यूथ कांग्रेस  रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टी है।समाज के सभी वर्गों को लेकर चलती है। लेकिन भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को भाजपा ने झूठे साजिश में फंसाने का काम किया। उनकी विधायकी चली गई। इस मुसीबत की घड़ी में उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को वोट देकर बंधु तिर्की के हाथों को मजबूत करना है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी को मजबूत करना है। वहीं प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान , भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बिहार त्रिपुरा प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी  कार्यालय प्रभारी अमोल नीरज खलखो,  रांची युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बसंत लकड़ा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर बिट्टू  , रोशन  राम  सहित सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *