विजय भरत को मिला एक्सलन्स इन ऐग्रिकल्चर इक्स्टेन्शन एण्ड ट्रैनिंग अवार्ड  

रांची : नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित जैकरांडा हॉल में आयोजित द्वितीय सतत् कृषि शिखर सम्मेलन एवं पुरस्कार 2025 में मोबाइल एग्रीकल्चरल स्कूल एंड सर्विसेज के संस्थापक एवं सचिव विजय भरत को ‘एक्सलन्स इन ऐग्रिकल्चर इक्स्टेन्शन एण्ड ट्रैनिंग’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास अथावले उपस्थित थे.

विजय भरत, एक वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक हैं, जो पिछले 18 वर्षों से चलंत कृषि स्कूल के माध्यम से किसानों को उनके गांव-खेत में जाकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। MASS मॉडल किसानों को शिक्षा, समाधान और संसाधन एक साथ उपलब्ध कराता है। इसकी चार प्रमुख विशेषताएं हैं :

1. फिल्मों के माध्यम से चयनित विषयों पर प्रशिक्षण

2. खेत में जाकर प्रयोगात्मक प्रदर्शन

3 . खड़ी फसल की समीक्षा और समाधान

4. गुणवत्तापूर्ण इनपुट की तत्काल आपूर्ति

इस मॉडल ने किसानों की समस्याओं का स्थानीय, व्यावहारिक और त्वरित समाधान दिया है। आयोजन समिति ने इसे “अनोखी और प्रभावी कृषि प्रसार पद्धति” घोषित करते हुए विजय भरत के स्व-वित्तपोषित एवं समर्पित प्रयासों को प्रेरणास्पद मिसाल बताया।

इस अवसर पर विजय भरत ने कहा:

“यह सम्मान लाखों मेहनती किसानों की सामूहिक यात्रा की पहचान है। यह प्रेरणा और कृषि वैज्ञानिकों को भी स्टार्ट-अप की दिशा में प्रेरित करेगा।”

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन ग्रेमैटर्स मीडिया, सस्टेनेबिलिटी मैटर्स, कम्युनिकेशन एंड इवेंट्स एवं इंडियाग्री ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *