साइकिल वितरण योजना को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साइकिल वितरण एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

खूँटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कल्याण विभाग अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना वर्ष 2025-26 के लिए जिला स्तरीय साइकिल वितरण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण से संबंधित विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा सभी प्राप्त सूचियों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जिससे पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 4493 छात्र-छात्राएं योजना के तहत लाभान्वित होंगे, जिसमें 2182 बालक एवं 2311 बालिकाएं शामिल हैं। योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना एवं ड्रॉपआउट दर को कम करना है।

बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि साइकिल वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ हीं छुटे हुए योग्य बच्चों को उक्त योजना से लाभान्वित करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *