कांग्रेस मशाल जुलूस निकाले या कुछ भी करे, जनता अब उनके साथ आने वाली नहीं: अमर बाउरी

रांची: चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मशाल जुलूस के बहाने कांग्रेस इसमें अवसर ढूंढ रही है। लेकिन कांग्रेस मशाल जुलूस निकाले या कुछ भी करे,जनता अब उनके साथ आने वाली नहीं है। झारखंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस को मशाल जुलूस निकाला चाहिए। यहां के बेरोजगार युवक कांग्रेस से रोजगार देने के बारे में पूछ रही है। आखिर 60-40 पर जो नीति बनाए हैं उसपर जो सवाल जनता पूछ रही है,उसका क्या जवाब है। हर साल में पांच लाख युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं दे रहे हैं,क्यों अपने कहा था कि डेढ लाख का पीएम आवास में पचास हजार एक्स्ट्रा देंगे। यह सारे सवालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब नाटक कांग्रेस कर रही है। झारखंड में उनके प्रभारी आए या राष्ट्रीय अध्यक्ष,यहां की जनता को अब ये लोग बरगला नहीं सकते हैं।
राफेल मुद्दा सहित कई मुद्दा उठाकर पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश की गई।लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विश्व जा सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री में नरेंद्र मोदी का नाम सामने आया है,यह सर्वे में आया है। बड़े बड़े देश आज पीएम मोदी के मुरीद हो गए हैं। ऐसे पीएम को कांग्रेस बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा2024 के चुनाव में भी बड़ी शक्ति के रूप में उभर कर सामने आयेगी।
वहीं सीएम हेमंत सोरेन पर खनन लीज आवंटन मामले पर हाईकोर्ट के द्वारा दाखिल करने पर भाजपा विधायक ने कहा कि यह सब जांच की प्रक्रिया है जो निरंतर चलती रहती है। इसमें सरकार को भी जांच में सहयोग करना चाहिए।
वहीं राहुल गांधी को बेल मिलने पर कहा कि यह तो मिलना ही था। हां अगर वे कानून से अपने आप को ऊपर मानते है तो यह अलग विषय है। बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए कानून में सबको अधिकार दिया है। कानून के नजर में सब एक बराबर है,इसमें चाहे रिक्शा चलाने वाला हो यह कोई मंत्री, सभी एक बराबर है।
वहीं नियोजन नीति की मांग को लेकर छात्रों का दस अप्रैल को बंद पर कहा कि छात्रों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन रहेगा। भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ है। नियोजन नीति की मांग को लेकर भाजपा ने विधानसभा में भी आवाज बुलंद किया था। लेकिन राज्य सरकार के कानों में जूं रेंग रही है। राज्य सरकार को यहां के युवाओं की कोई चिंता नहीं है। इस लिए भाजपा छात्रों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *