मोरहाबादी मैदान में फूटपात दुकानदारों ने किया हंगामा

रांची : राजधानी के मोरहाबादी में कुछ सालों से लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को बंद कर दिया गया. बाजार लगने से सुबह और शाम जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी. जिसके बाद प्रशासन ने अचानक बाजार बंद कर दिया गया. बंद किए जाने के विरोध में शनिवार यानी आज सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़कों पर उतर आए. इस फैसले से आक्रोशित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल दुकानदारों को समझाने और दूसरे जगह दुकान लगाने की बात कह रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *