रक्षा बंधन आत्मा से परमात्मा को जोड़कर याद दिलाने का पर्व है,पटना व गया में ब्रह्मा कुमारीज में रक्षाबंधन
पटना / गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पंचवटी कॉलनी बड़ी पटन देवी पटना सिटी व एपी काॉलनी, गया की ओर से अलौकिक रक्षाबंधन मनाया गया। ब्रह्माकुमारी पटना सिटी के प्रमुख बी के रानी दीदी व ब्रह्मकुमारी एपी काॅलनी गया की राजयोगिनी ,बहन सुनीता ने पत्रकारों व आगत श्रद्धालुओं को ईश्वरीय राखी बांधी। वस्त्र ,भोग व ईश्वरीय सौगात भी दी । गौरतलब हो कि
इस मौके पर पत्रकारो के साथ रानी दीदी व सुनीता दीदी ने केक काटा और उन्हें राखी के महत्व को समझाते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारम्पारिक त्योहार नही है। बल्कि यह आत्मा परमात्मा के अटूट संबंध की स्मृति दिलाने वाला पर्व है।यह पवित्र सुरक्षा व सच्चे संकल्पों का प्रतिक है। रक्षा यानी सुरक्षा बंधन यानी पवित्र बंधन हैं।ये रक्षा बन्धन हमें याद दिलाता है कि हम मन ,वचन व कर्म से पवित्र शुद्ध बने ।इसी यादगार में राखी बांधते समय बहन तीन गांठे लगाती है कि भाई सदा दृष्टि वृति और कृति से पवित्र रहने का वचन दें ।
इस अवसर पर बी के चंचल भाई ने पत्रकार बंधुओं का स्वगात किया।वहीं कहा कि पत्रकार का जीवन निस्वार्थ सेवाधारी की तरह है।
पत्रकारों की तरफ से समारोह को संबोधित करते हुए पटना में प्रसिद्ध पत्रकार एस एन श्याम व गया में पत्रकार अनमोल कुमार ने कहा कि लौकिक जीवन में शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक शांति के लिए मनुष्य को ओम शांति सेंटर से जुड़ना चाहिए। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मेडिटेशन दुनिया का अनुभव कराता
है ।इस मौके पर बबीता बहन, निर्मला बहन, रिचा बहन, ज्योति बहन, सुमित भाई और राकेश भाई उपस्थित थे।



