चर्च के पादरी एस. अब्राहम ने चार नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, कोर्ट ने चार बार मौत की सज़ा सुनाई
एजेंसी: तिरुनेलवेली, तमिलनाडु: POCSO स्पेशल कोर्ट ने चर्च के पादरी एस. अब्राहम को 8, 12, 12 और 13 साल की चार नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के लिए चार बार मौत की सज़ा सुनाई है।
ईसाई प्रार्थना सभा चलाने वाले अब्राहम को बाइबिल और नैतिक शिक्षा की क्लास के बहाने लड़कियों को फुसलाने का दोषी पाया गया।
कोर्ट ने उस पर ₹52,000 का जुर्माना भी लगाया और हर पीड़िता को ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया।


