जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को ले उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पर्यटन एवं खेल से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिले के सम्बन्धित खेल पदाधिकारी से डे बोर्डिंग, विभिन्न खेल आयोजनों एवं प्रशिक्षक सहित अन्य जानकारी ली गई।
मौके पर उपायुक्त द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु सम्बंधित बिदुओं पर चर्चा के क्रम में विस्तार से जिले में खेल संचालन की जानकारियां ली गयी। उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।
खिलाड़ियों के बेहतर व उचित प्रशिक्षण को सुनिश्चित कर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा उचित सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान खेलकूद के क्षेत्र में कार्य कर रहे खेल संघ, संस्थाओं एवं खेल प्रशिक्षकों के साथ खेलकूद सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गई।
पर्यटन से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि खूंटी जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रयास किये जाएंगे।
बैठक के दौरान चर्चा के क्रम में ए, बी, सी, डी यथा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के पर्यटन स्थलों की श्रेणियों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की जाय।
इसी कड़ी में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विकसित पर्यटन स्थलों पर पर्यटन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों का उचित अनुश्रवण किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *