खूंटी:11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र झुलस गए। हादसे में दो छात्रों की मौत

खूंटी: जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र झुलस गए। हादसे में दो छात्रों की मौत जबकि अन्य पांच का उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लंच अवकाश के दौरान छात्र एक रथ को घुमा रहे थे, तभी उसका ऊपरी हिस्सा उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन से संपर्क में आ गया और करंट फैलने से सभी छात्र उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *