कई जिले के डीपीआरओ का ट्रांसफर-पोस्टिंग,उर्वशी पाण्डेय को रांची का दायित्व

रांची: सूबे में मुख्यमंत्री बदलते ही कई जिले में पदस्थापित जिला जन संपर्क पदाधिकारियों के भी तबादले होने लगे।
रांची में पदस्थापित प्रभात शंकर को रामगढ़ जिले का डीपीआरओ बनाया गया है। वहींधनबाद में पदस्थापित उर्वशी पाण्डेय को रांची का डीपीआरओ बनाया गया है। इसके अलावा खूंटी में पदस्थापितशैयाद रशीद अख्तर को खूंटी के अलावा रांची निदेशालय में सहायक निदेशक का अतिरिक्त दायित्व मिला है। वहीं आनंद को हजारीबाग ,संजीव कुजूर को पलामू,रश्मि सिन्हा को जामताड़ा। गुमला में पदस्थापित ईशा खंडेलवाल को अगले आदेश तक उप जन संपर्क पदाधिकारी कोल्हान प्रमंडल का दायित्व दिया गया है। सुनील कुमार सिंह को धनबाद,रवि कुमार को कोडरमा, पलटू महतो को गुमला,अविनाश कुमार को सरायकेला,राहुल भारती देवघर,शकील अहमद को चतरा,चंदन कुमार को लातेहार,असीम कुमार को पलामू,साकेत पाण्डेय को बोकारो,रोहित कांडूलन को दुमका,रोहित कुमार को हजारीबाग,शिवनंदन बड़ाइक लोहरदगा और पंचानंद उरांव को जमशेदपुर का डीपीआरओ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *