साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी की जल जाने से मौत
रांची : पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी मे काम करने के दौरान एक कर्मचारी के बुरी तरह जल जाने से मौत हो गई।वहीं परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों में अनदेखी का आरोप लगाया।परिजनों ने कहा की कंपनी के सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण यह बड़ी दुर्घटना घटी हैं 70% (प्रतिशत ) से ज्यादा राजेंद्र कुमार उपाध्याय जल चुके थे, वहीं कंपनी प्रबंधन इस मामले के लीपा पोती करने में लगे हुए हैं।हमलोगो को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। बता दूं कि 10 अक्टूबर को यह घटना कम्पनी परिसर में घटी थी जिसे इलाज हेतु टाटा मेन अस्पताल लाया गया था।आज अस्पताल में राजेंद्र कुमार उपाध्याय का निधन हो गया। वहीं जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पाण्डेय ने कहा की कंपनी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी, प्रबंधक के द्वारा सुरक्षा मानको में अनदेखी की गई, कंपनी के ऊपर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।



