उपायुक्त की ने की अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर बैठक

खूंटी : अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत जिले के 300 गांवों तक पहुंच बनाने, ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त गांव का प्रस्ताव पारित कराने, किशोर-किशोरियों एवं महिला समूहों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित करने, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद तथा ग्राम बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने की योजना पर चर्चा हुई।
साथ ही बाल विवाह एवं बाल तस्करी के जोखिम वाले बच्चों की पहचान कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संदेश प्रसारित करने तथा बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण एवं ड्रॉप आउट बच्चों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिससे बाल विवाह को पूर्ण रूप से रोका जा सके।उपायुक्त द्वारा उपस्थिति पदाधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *