अवैध शराब निर्माण में उत्पाद विभाग को मिली बड़ी कामयाबी ,पक्के मकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

बोकारो – बोकारो सहायक उत्पाद आयुक्त अरबिंद कुजूर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उत्पाद अवर निरीक्षक सदर अंचल , बेरमो अंचल एवं ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का के सहयोग से तेनुघाट अंचल उत्पाद अवर निरीक्षक जॉय हेम्ब्रम द्वारा ललपनिया थाना क्षेत्र के कोचा कुलहि के ललपनिया में भगीरथ साव , प्रकाश साव एवं मदन साव के पक्के मकान में घर के सभी कमरों में छापामारी की गई तो अवैध विदेशी शराब, रंगीन शराब तैयार कर विभिन्न शराब के कार्टून , विभिन्न ब्रांड के शराब के खाली बोतल और ढक्कन बरामद किया गया साथ ही एक कमरे में 500 लीटर के सफेद पानी टंकी तथा 200 लीटर 2 नीले प्लास्टिक ड्रम में तैयार अवैध रंगीन शराब और करीब 35 लीटर नीला जर्किंन में सुशव भरा हुआ बरामद किया गया साथ ही अवैध विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब ,
2 पंचिंग मशीन ,एक मोटरसाइकल होंडा साइन , एक मोटोरोला मोबाइल आदि बरामद किया गया । छापामारी के दौरान संलिप्त अभियुक्त फरार हो गए।
संलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद विभाग के टीम ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई ।इस छापामारी दल में उत्पाद प्रशिक्षु निरीक्षक विनय कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ,उत्पाद सदर अंचल मंजूर आलम अंसारी,उत्पाद अवर निरीक्षक चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल; जॉय हेंब्रम सहित उत्पाद बल के जवान शामिल थे। सहायक उत्पाद आयुक्त अरबिंद कुजूर ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *