राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 24 को पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यालय

रांची : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 24 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की यशवंत सिन्हा शुक्रवार को सुबह11 बजे कर्यालय आयेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और सभी कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है। इसमें कांग्रेस के सांसद भी उपस्थित होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यशवंत सिन्हा का विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाया जाना झारखण्ड के लिए गर्व का विषय है ।श्री सिन्हा एक कुशल प्रशासक एवं राजनीतिज्ञ के रूप में ख्यातिप्राप्त हैं। झारखंड से उनका सीधा संबंध रहा है। वो हजारीबाग से सांसद रहे हैं वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दी हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *