डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

रांची भारत माता के सच्चे सपूत ,भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर मनाई। प्रदेश के सभी जिलों में बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा एवम चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके ऐतिहासिक बलिदान को याद किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
कहा कि डॉ मुखर्जी स्वतंत्रता भारत के पहले अमर बलिदानी राजनेता हुए जिन्होंने देश की एकता और अखंडता केलिये अपने प्राणों की आहुति दे दी।

प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ मुखर्जी…बाबूलाल मरांडी

नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती केलिये जनसंघ के रूप में नया राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन खड़ा किया। भारतीय जनसंघ ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने केलिये उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया।

एक देश मे दो विधान ,दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया….नागेन्द्र त्रिपाठी

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे कश्मीर के सम्पूर्ण विलय के बाद भी एक देश मे दो विधान ,दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था भारत के माथे पर कलंक था।
कहा कि डॉ मुखर्जी ने इस नियम के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंका। कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश करते हुए गिरफ्तारी दी और बाद में अपनी जान भी दे दी।
कहा कि भारत की जनता इस महान बलिदान से सदैव प्रेरित होती रहेगी।

डॉ मुखर्जी के सपनो को साकार कर रही मोदी सरकार….धर्मपाल सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को समाप्त कर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डॉ मुखर्जी के सपनो को ही साकार किया है। डॉ मुखर्जी ने कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है इसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

श्री धर्मपाल सिंह जी ने आज धुर्वा मंडल के बूथ संख्या 370 पर कार्यकर्ताओं के साथ डॉ मुखर्जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

प्रदेश कार्यालय में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा एवम चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल, काजल प्रधान,सुबोध सिंह गुड्डू,वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद,विधायक अनंत ओझा,विरंची नारायण, राज सिन्हा, भानु प्रताप शाही, सीपी सिंह,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,सरोज सिंह,मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी,प्रेम मित्तल,अजय राय,लक्ष्मी कुमारी,पुनिता राय,वरुण साहू,तारिक इमरान ,ललित ओझा,मुकेश सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *