नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कालखंड देश की तस्वीर बल्कि तकदीर बदलने का कार्यकाल:- आदित्य साहू

रांची: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 12 वर्षों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला कार्यकाल बताया। कहा कि इस कालखंड में मोदी ने वह काम कर दिखाया जिसे कभी कांग्रेस ने करने की सोची ही नहीं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को धरातल पर उतारा और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया। आज नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। श्री साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाई।

   प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण करने के बाद जिस पहले फाइल पर हस्ताक्षर किया था, वह किसानों के हित से जुड़ा हुआ था। पहले किसान लोन के दबाव में आत्महत्या करते थे। उनकी इस समस्या का निराकरण करते हुए उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपये की राशि लगभग 11 करोड़ किसानों को देने का काम किया।
   इन 12 वर्षों में मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भूख से मरे नहीं और ना ही कोई भूखे पेट सोए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया। 11 करोड़ परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया ताकि माताओं बहनों को आंखों की कोई बीमारी न हो। जन धन योजना के तहत 58 करोड़ खाते खुलवाए गए उनमें से 32 करोड़ खाते सिर्फ महिलाओं का खोला गया। महिलाओं का खुले में  शौच करने की शर्मनाक स्थिति से बाहर निकालने हेतु 11 करोड़ शौचालय का निर्माण करवाया।

उन्होंने कहा कि आज देश से भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है। अब विकास के पथ पर देश सरपट दौड़ रहा है।

  उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 15.6 करोड़ परिवारों को नलजल योजना से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाया।
   देश का कोई नागरिक इलाज के अभाव में न मरे इसके लिए उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत लगभग 7 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की व्यवस्था की।
    भाजपा की सरकार में गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के समय की गई और उसे नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया। ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा, देश मे 7 से बढ़कर 26 एम्स के निर्माण कराया, 23 आईआईटी, 25 आईआईएम, 808 मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए।

झारखंड़ के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही मोदी सरकार
उन्होंने झारखंड़ को केंद्र सरकार द्वारा की गई वितीय सहायता के बारे में बताते हुए कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस सरकार में झारखंड़ को वितीय सहायता के रूप में मात्र 56096 करोड़ रुपए मिले थे जबकि मोदी सरकार में 2014 से लेकर 2025 तक 2 लाख 26 हज़ार 444 करोड़ रुपये की वितीय मदद दी गयी। 3 जून 2026 तक यह राशि 317069 करोड़ पहुंच चुकी है। यह वृद्धि 465 प्रतिशत की है।
उन्होंने बताया कि वितीय वर्ष 2025-26 में राज्य को 46065 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। 3 जून तक कि यह राशि 51 हज़ार 236 करोड़ पहुँच गयी है।
श्री साहू ने बताया कि झारखंड़ में रेलवे परियोजनाओं का भी विस्तार किया गया। झारखंड़ में 17 हज़ार 600 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना का लोकार्पण किया गया है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत 57 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं कायाकल्प किया जाना है। झारखंड़ में 7 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित किए जा रहे हैं। झारखंड़ के सभी रेलवे मार्गों का सौ प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि राज्य में 30 हज़ार 333 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत झारखंड़ में 4 लेन और 6 लेन के एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है। झारखंड़ में 5 मेडिकल कॉलेज, 3 केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। झारखंड़ में वर्षों से बन्द पड़े उद्योगों को 809 करोड़ रुपये की सहायता राशि से पुनर्जीवित किया गया है। सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और संरक्षित रखने हेतु वैद्यनाथ धाम को विकास करने हेतु 39 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
झारखंड़ के जनजातीय स्वंतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की योगदान को सारा देश जाने इसके लिए उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। बिरसा मुंडा संग्रहालय को सजाने और सवारने का कार्य किया गया। झारखंड़ में 42 हज़ार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु 2420 करोड़ रुपये की राशि निर्गत की जा चुकी है।
आज भारत मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ रक्षा के क्षेत्र में मजबूत हुई है बल्कि अर्थव्यवस्था में भी दुनियां की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। भारत आज रक्षा उपकरण बनाता है और उसका निर्यात भी करता है। दुनियां का कोई भी दुश्मन देश आज भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले हज़ार बार सोचता है। हमने आपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के तहत दुश्मनों को जबाब देकर अपनी बदलती रणनीति से अवगत करा दिया है।
मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज देश मे आतंकवाद हो या नक्सलवाद, देश के सैनिक इस पर काबू पा चुके हैं।
नरेंद्र मोदी 2014 से लगातार बिना थके, बिना रुके और बिना एक दिन की भी छुट्टी लिए देश के प्रगति को लेकर कार्य कर रहे हैं।

    आज के प्रेसवार्ता में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला प्रभारी बबन गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *