पतरातू में चला वाहन जांच अभियान

पतरातू : पतरातू थाना के मुख्य गेट के समीप शुक्रवार को रामगढ़ जिला परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान। इसी क्रम में एक बार फिर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों वाहन चालकों से दंड स्वरूप चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन विभाग के एसआई प्रभात कुमार दास एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान कर रहे थे। टीम के द्वारा दो पहिया, चार पहिया व अन्य छोटे-बड़े वाहनों के जांच के क्रम में चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाए जाने सहित वाहन का वैद्य कागजात तथा पंजीकरण प्रमाण, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में दो पहिया वाहनों में वाहन चालक के हेलमेट की अनिवार्यता सहित उपरोक्त वाहन के कागजातों की जांच के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। कमी पाए जाने वाले वाहन चालकों से ऑफलाइन और ऑनलाइन दंड वसूला गया। यह अभियान सुबह लगभग 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। मौके पर मौजूद जांच कर्मियों तथा एएसआई
मनोहर प्रजापति सहित आरक्षी मोकीम अंसारी, आरक्षी अंजन सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में यह अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार जांच की भनक लगते ही वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *