विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिसेज वर्ल्डवाइड मंजरी प्रिया गुप्ता को किया सम्मानित

रांची: मिसेज वर्ल्डवाइड 2021की मंजरी प्रिया गुप्ता को विभिन्न सामाजिक संस्थान ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में हुआ। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय कुमार जायसवाल, वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री संजय चौधरी ने कहा कि
डा० मंजरी देश और दुनिया के प्रतिभावान महिलाओं में से एक रांची की वैसी प्रतिभाशाली बेटी है जिसने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम विश्व आकाश में फहराया बल्कि सौन्दर्य के क्षेत्र में भी झारखंड को अगले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया।बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में मेडल और प्रथम स्थान प्राप्त करने के जज्बे वाली मंजरी ने पहले अपने जॉब में काफी मेहनत के बाद कॉरपोरेट लीडर के पद पर  स्थापित किया फिर मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2021 में एक साथ तीन अवार्ड ( मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड, मिसेज पापुलर एवं मिसेज इस्टजोन) अपने नाम किया।अपने प्रतिभा को उच्चतम शिखर पर स्थापित करने के लिए इन्होंने घने बादलों से आच्छादित प्रतिभा के आकाश को छूने की लालसा यही नहीं समाप्त हुई बल्कि भारत सरकार के द्वारा भारत गौरव श्री सम्मान, युनाइटेड नेशन्स के द्वारा डाक्ट्रेट की उपाधि के साथ वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन की सक्रिय सदस्य बनाया जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब तक के अपने इस छोटे सफ़र में इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विभिन्न क्षेत्रों में 30+ अवार्डों से नवाजा गया है।निश्चित रूप से अवार्डों के इस संघर्षपूर्ण सफर में इनका कठीन परिश्रम, शुभचिंतकों की शुभकामनाएं एवं अपने माता मंजु जायसवाल, एवं पिता विनोद कुमार जायसवाल , शांति विलास, वीआईपी कॉलोनी, इंद्रपुरी रोड , रांची में रहते हुए भारतीय खाद्य निगम रांची से सेवानिवृत है जिनका  उनके समर्पित सहयोग से इन्होंने कठीन ऊंचाईयों के सिढियों पर चढ़ते हुए आज रांची, झारखंड की बेटी हर दिन – हर महीने -वर्ष एक नई ऊंचाईयों को छूते जा रही है जो न केवल इनके पिता को अपने विलक्षण प्रतिभा प्राप्त पुत्री के उपलब्धियों पर गर्व करते हुए प्रफुल्लित है, बल्कि देश प्रदेश के लिए भी डा० मंजरी के अदम्य साहसिक कठीन परिश्रम से प्राप्त उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर प्रदान हुआ है। डा० मंजरी के पति रितेश गुप्ता अपनी पत्नी के साथ साथ अमायरा गुप्ता पुत्री एवं युवान गुप्ता पुत्र के साथ बैंगलोर में रहते हैं। रितेश गुप्ता एसएपी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर स्थापित हैं ।
ड० मंजरी का प्रारंभिक शिक्षा गुरू नानक सेकेंडरी हाई, स्कूल, पीपी कम्पाउन्ड, रांची से हुई एवं उच्च शिक्षा संतजेवियर कालेज रांची से हुई उसके बाद दिल्ली के एशिया पैसिफिक से एमबीए की पढ़ाई पुरी हुईं। पढ़ने कि जिज्ञासा यहीं समाप्त नहीं हुई बल्कि अभी 2022 में डायरेक्टर के पद पर रहते हुए भी दुनिया के प्राख्यात न्यूयार्क स्थित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से इन्होंने एक्जीक्यूटिव मैंनेजमेंट में डीग्री हासिल की है।
इन्हें रांची, झारखंड के समृद्ध सांस्कृतिक वाले प्रदेश में जन्म लेने पर काफी गर्व है जहां की संस्कृति इनके नस नस में रची बसी है। झारखंड के तमाम आदिवासी जनजाति और देश के लिए बलिदान देने वाले असंख्य बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सादर सैल्यूट करतीं हैं। इनकी हार्दिक इच्छा है कि न केवल भारतवर्ष की महिलाएं बल्कि समुचे दुनिया के महिलाओं को समुचित सम्मान मिले एवं उनको सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का उपयुक्त अवसर प्रदान हो, विशेषकर उन महिलाओं को जो आज भी शिक्षा के आभाव एवं ग़रीबी के कारण अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने से बंचित रह जातें हैं। इन्हें खुशी है कि भारतवर्ष भी दुनिया के साथ साथ साथ कदम से कदम मिलाकर महिलाओं के प्रगति एवं सम्मान के लिए जो उचित प्रयोजन किए जा रहे हैं उसमें डा० मंजरी भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता निभाना चाह रही है। विशेषकर झारखंड और अन्य प्रदेशों के आदिवासी जनजाति एवं ग़रीब महिलाओं के विकास में अपनी सहभागिता निभाना चाह रही है।    
आज के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय कुमार जायसवाल वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री संजय चौधरी युवा मंच के संजय पोद्दार ललित ओझा परमजीत सिंह चन्ना शिवकुमार शर्मा शुभम कुमार जयसवाल तरुण कुमार जायसवाल चंदन प्रजापति नीतू सिंह ज्योतिष सिंह नेहा महतो ममता पसारी ज्योति गौरव शर्मा साथ में तितली ग्रुप छात्र युवा संगठन सिख समुदाय के लोग ने भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *