झारखण्ड जेडीयू के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह से की मुलाकात, झारखंड आने का किया आग्रह

पटना : झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात किया।

जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की हमलोगों ने झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में सीएम नीतीश कुमार से और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात कर पिछले महीने 11जून से लेकर29जून 2022 तक झारखंड के सभी जिलों में किये गए सांगठनिक दौरे का विस्तृत रूप से जानकारी दिया है. साथ ही झारखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन लिया।

 उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के समर्पित पुराने साथियों को संपर्क कर सक्रिय एवं नये साथियों को जोड़कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया है।

        पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने निरतंर पार्टी का कार्यक्रम करने का दिशा निर्देश दिया है।

             प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को झारखंड आने का आग्रह किया है।जिसपर जल्द ही झारखंड आने का आश्वासन दिया है।

       प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, राज्यसभा खीरू महतो के साथ झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता दुष्यंत कुमार पटेल, महासचिव रामाकांत मंडल, मनोज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार एवं रंजन कुमार जी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *