हरमू वार्ड 26 पार्षद कार्यालय में लगाया गयावैक्सीनेशन कैंप

रांची: हरमू मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए बुधवार को हरमू वार्ड नंबर 26 पार्षद कार्यालय के पास कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 80 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया। इस अवसर पर हरमू मंडल के सम्मानित अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, वार्ड नंबर 26 के पार्षद व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार झा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप वर्मा ,कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के जिला संयोजक रोमित नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र जयसवाल,पूनम जयसवाल, ओबीसी मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष गोपाल सोनी रणधीर चौधरी प्रिंस ओझा दुर्गेश भारती बनारस यादवजी गोरखनाथ यादवजी शंभू यादव रामप्रवेश यादव शशिकांत शर्मा बबलू गुप्ताजी रवि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *