कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
रांची : झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली है . इस दौरान उन्होंने शिक्षा का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली . शिक्षा मंत्री को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है . इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन जी के पुत्र सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वो रामदास सोरेन को स्वस्थ रखे और वो जल्द से जल्द हम सबके बीच पहले की तरह सक्रिय राजनीति में योगदान दें ।



