झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से की मुलाकात

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव, अभिषेक साहू,कुमुद रंजन,मो.परवेज, ललित नारायण मिश्रा, जितेन्द्र प्रसाद,संजय कुमार, हिमांशु शर्मा, सिद्धार्थ यादव,गौतम कुमार सहित शिष्टमंडल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी नई दिल्ली कार्यालय में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात किया एवं संगठन की मजबूती तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर चर्चा किया।
झारखंड से दिल्ली गए वरिष्ठ कांग्रेस जनों के शिष्टमंडल ने प्रभारी गुलाम अहमद मीर को आश्वस्त किया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।राहुल गांधी का झारखण्ड आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है, झारखण्ड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को अभियान के रुप में लेकर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *