राज्य में पर्दे के पीछे दूसरा गठबंधन चल रहा है जो भय और भ्रष्टाचार को दे रहा बढ़ावा : दीपिका पांडेय

रांची : राज्यसभा चुनाव में झामुमो द्वारा प्रत्याशी दिए जाने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। गठबंधन पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। जब सीएम हेमंत सोरेन की सोनिया गांधी से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी के संबंध में बातचीत हो गई थी तो झामुमो को अपने प्रत्याशी देने की क्या जरूरत थी। विधायक पांडेय ने कहा कि राज्य में कही न कही पर्दे के पीछे एक अलग गठबंधन चल रहा है जो भय और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो झामुमो ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा अभियान अचानक रुक गया है। इससे कही न कही भाजपा इसे बढ़ावा दे रही है। झामुमो ने लक्ष्मण रेखा को छूने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *