संविधान दिवस पर कांग्रेस डेलीगेट ने अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने आज संविधान दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब को नमन किया,उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की,दीप प्रज्ज्वलित की एवं भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट किया एवं मौजूद कांग्रेस जनों एवं आम लोगों ने संविधान रक्षा का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। देश का शासन और सरकार कैसे चलेगी? सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा कैसी होगी? किस पद की नियुक्ति कैसे होगी और उसके क्या कार्य होंगे? देश के नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य होंगे एवं उनकी रक्षा कैसे होगी? कानून क्या होगा? यह सभी बातें संविधान में निहित होती है। 200 साल की गुलामी के बाद जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ तब उसके पास अपना संविधान नहीं था। ऐसे में सबसे पहले संविधान बनाने की एक चुनौती थी। इसके लिए 1946 में एक संविधान सभा का गठन किया गया ।जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद , डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर , सरदार वल्लभभाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे।  संविधान तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे । यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया । आज का दिन हमें इसी महत्वपूर्ण दिन की याद दिलाता है । 26 नवंबर को संविधान दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। संविधान अपनाए जाने के कुछ दिनों बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। इस दिन को देश में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि संविधान दिवस पर बाबासाहेब आंबेडकर को याद करना भी बेहद जरूरी है। संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ही थे । इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। संविधान निर्माण में उनकी सबसे अहम भूमिका रही।यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है,जहां संविधान के लिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों को भी एहसास कराते हैं। भारत का संविधान दुनिया भर के बेहतरीन संविधान को मिलाकर बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें विभिन्न देशों के संविधान से अच्छी बातें ली गई है।

कांग्रेस नेता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा संविधान दिवस सिर्फ देश की सरकार और राजनीतिक पार्टियों का पर्व नहीं है बल्कि पूरे देश की जनता का पर्व है। देश के हर नागरिक के लिए यह गर्व का दिन है। देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम लोग इस उत्सव को पूरे जोश के साथ मनाए। देश के आजाद होने के बाद हर भारतीय नागरिक संविधान द्वारा उसे दिए गए मौलिक अधिकारों का आनंद लेते आ रहे हैं। लेकिन हमें इसके साथ-साथ देश के कानून का पालन करने का और संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों  को निभाने का भी संकल्प लेना चाहिए। संविधान के सिद्धांतों का पालन करना हमारा दायित्व है। आज के दिन इस प्रण को लेकर हम देश के संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं।
बाबा साहेब के समक्ष कांग्रेसियों ने भारत का संविधान उद्देशिका हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार,अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प दुहराया।
   संविधान रक्षा संकल्प कार्यक्रम में रंजीत कुमार महतो, लालजी प्रसाद, नीलिमा किरण, निशा कुमारी, सुनीता मिंज, अंजली देवी, प्रेमजीत कुमार,अमरजीत कुमार, डोली सिन्हा, संगीता देवी, ललिता देवी, विजय कुमार, सुमित्रा देवी, जत्री देवी, प्यारी देवी, लालचंद महतो, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश लिंडा, रोहित रंजन, विशाल कुमार, सुखरो देवी, सुमन देवी, सुषमा देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *