जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक,बुथ का पुनः निरीक्षण कर संगठन मजबूती पर चर्चा

खूंटी : जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता मे शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खूंटी जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने जिला कार्यसमिति का समिक्षा किया। साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन कैसे मजबूत हो इसपर काम होते रहना चाहिए। मण्डल को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति महत्वपूर्ण अंग है। जिस पद पर आपका दायित्व है, उसे बखूबी निभायें। अपने काम और संगठन के काम में सामंजस्य बैठाते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करें। एक सप्ताह के अंदर बुथ का पुनः निरीक्षण कर जिला को देने का काम करें ।

देश के सर्वोच्च पद के लिए एक आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को प्रत्येक गावों में ग्राम सभा कर आभार पत्र भेजना है ।

देश अभी अमृत महोत्सव मना रहा है। आगामी कार्यक्रम घर – घर तिरंगा झण्डा कार्यक्रम का जिला से लेकर शक्ति केन्द्र तक समिति बनाना है। 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा लगाना है।

प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने कहा कि मण्डल कार्य समिति संगठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। पार्टी को कैसे और मजबूत बनायें इस पर आप कार्य योजना बनायें। मण्डल और मोर्चा मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा। जिसको जो दायित्व दिया गया है उसे अपना काम समझ कर काम करें।

जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि यह बैठक, हमने क्या कार्य किया है और आने वाले समय में क्या कार्य करना है इस पर चर्चा करने का माध्यम है।
प्रदेश से जो भी खूंटी जिला को कार्य मिला उसे आप सभी ने सफलता पुर्वक किया। जिससे खूंटी जिला कार्य करने में अव्वल आया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
मोदी जी के मन की बात महिने में एक बार आती है उसे हमें सुनना है साथ ही बुथ लेवल पर वृहद स्तर इसे लोगों को सुनाना है। यह कार्य हम तत्परता के साथ करें तो हमें आने वाले समय में चुनाव के दौरान अलग से प्रचार करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

बैठक में जिला समिति को कैसे ससक्त करें इस पर कृपा सिंधु बेहरा, निखिल कन्डूलना एवं पंचु घोष ने अपना विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शशांक शेखर राय ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, महामंत्री बिनोद नाग, शशांक शेखर राय, मंत्री लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, मिडिया प्रभारी अनुप साहू, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप, जिला पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष राजीव कुमार महतो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संजय मुण्डा, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, रनिया मण्डल अध्यक्ष निखिल कन्डूलना, गोविन्दपुर मण्डल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदनमोहन गोप, तोरपा मण्डल अध्यक्ष पुरेंदर मांझी, मुरहू मण्डल अध्यक्ष राम बिहारी साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रंदाय नाग, कलिन्द्र राम, पंचु घोष आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *