सार्वजनिक व लीगल नोटिस के बाद भी जर्जर क्वार्टर खाली नहीं कर रहे हैं लोग, अब कटेगी पानी बिजली

बोकारो -बीएसएल प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक व लीगल नोटिस देने के बाद भी जर्जर क्वार्टर को खाली नहीं कर रहे हैं लोग बीएसएल प्रबंधन लगातार इन लोगों से अपील करते आ रही है कि जर्जर क्वार्टर में रहना खतरों से खेलना है।

विदित हो कि सेक्टर 12 में हुई क्वार्टर हादसे के बाद बीएसएल प्रबंधन ने और असुरक्षित क्वार्टर में रह रहे लोगों को खाली करने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि कई बार सार्वजनिक व लीगल नोटिस देने के बाद भी आवास धारी क्वार्टर खाली नहीं कर रहे हैं इसे कभी भी जान माल की हानि हो सकती है ।अगर अभिलंब क्वार्टर खाली नहीं किए गए तो चिन्हित क्वार्टर को पानी बिजली का कनेक्शन काट दी जाएगी। बताते चले कि बोकारो शहर में बीएसएल के करीब 30 हजार क्वार्टर हैं। इनमें पहले चरण में एक हजार क्वार्टर का सर्वे किया गया, जिसमें 169 ब्लॉक के 900 से ज्यादा क्वार्टर और असुरक्षित पाए गए हैं। इन्हें खाली करने के लिए बीएसएल ने कई बार नोटिस जारी किया है बावजूद अधिकतर लोग क्वार्टर खाली नहीं कर रहे हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं और जिसकी जिम्मेवार बीएसएफ प्रबंधन को लोग ठहरा रहे हैं जो गलत है ।।बीएसएल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ऐसे सभी असुरक्षित घोषित ब्लॉक के आवास धारी को सुरक्षित आवास में शिफ्ट कराने हेतु बीएसएल प्रबंधन द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया है, साथ ही उन्हें अपने पसंद के अनुसार सेक्टर तल और आवास चुनने का विकल्प भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक सूचना और प्रभावित आवासों में नोटिस चिपकाने के साथ लीगल नोटिस भी जारी किए गए हैं। अब प्रबंधन कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है ताकि कोई बड़ी अनहोनी होने से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *