बोकारो में लोहा माफिया , लोहा चोरो का आतंक
बोकारो – बोकारो में इन दिनों लोहा माफिया ,लोहा चोरो का आतंक धुलेआम चल रहा है , चोरी किए गए लोहा को ये माफिया बाहर के शहरों में ऊंचे कीमत में बेच रहे है ।

बीडी हो कि पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव और आसपास के कई गांव इन दिनों कथित लोहा चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार लोहे के सामान और सरिया की चोरी हो रही है। ग्रामीणों ने पास में संचालित एक स्क्रैप गोदाम पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पीएम आवास निर्माण के लिए सरिया मंगवाया था, जिसका कुछ हिस्सा 14 अगस्त की रात चोरी हो गया। सुबह खोजबीन के दौरान कथित तौर पर चोरी हुआ सरिया कुदूस अंसारी नामक स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में मिला।ग्रामीण ने इस मामले को लेकर 15 अगस्त को पिंडराजोरा थाना में लिखित शिकायत दी थी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण के मुताबिक, इसके बावजूद वह दोबारा आवेदन लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि स्क्रैप कारोबारी का गोदाम कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से संचालित किया जा रहा है और लंबे समय से यहां स्क्रैप का कारोबार चल रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चोरी के सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



