रांची के विधानसभा कुटे मैदान में आरएचए रिफॉर्म मंच किया प्रदर्शन
रांची: इन दिनों पूरे देश में आरक्षण रिफॉर्म को लेकर आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के कुटे विधानसभा मैदान में आरएचए रिफॉर्म मंच ने धरना प्रदर्शन किया। मंच के सुमित दूबे ने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी आरक्षण कायम है और यह धीरे धीरे कंठ तक पहुंच चुका है।

आरक्षण के कारण प्रतिभाओं का दमन हो रहा है। जो प्रतिभावान है वह पीछे रह जाता है। यहां पर समानता की कमी हो रही है। भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो आरक्षण में रिफार्म जरूरी है। समाज में जिनको आरक्षण मिल चुका है और वे सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको आरक्षण का लाभ नहीं लेना चाहिए।
श्री दूबे ने कहा कि एससी,एसटी मामले में रिफार्म की जरूरत है। क्योंकि इसके कारण कई बेगुनाह लोगों को सजा मिल जाती है। इसके अलावा यूजीसी को भी पूरी तरह से हटाने की जरूरत है। यूजीसी के कारण शिक्षा में समानता नहीं हो रहा है। यह कानून एकतरफा हो रहा है। जबकि कानून समाज के सभी वर्गों के होना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे लाल संतोष नाथ शाहदेव ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन की शुरुआत हो चुका है और यह अंजाम तक पहुंचेगा। इसलिए आरक्षण में रिफार्म की जरूरत है। यह एक दिन जरूर होगा क्योंकि रात के बाद रात नहीं दिन होता है। इसलिए एक न एक दिन आरक्षण में रिफार्म जरूर होगा यह हमलोगों को विश्वास है। जयंत शाहदेव,संतोष शाहदेव,कारण शाहदेव सहित कई लोग उपस्थित हुए।



