15 दिसंबर से 15 जनवरी तक अफीम की खेती विनष्टिकरण हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश

खूंटी: जिले में अफीम की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कसी में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में एनसीओआरडी  की बैठक हुई। इस दौरान एनसी कोर्ड से संबंधित अधिकारियों को अफीम की खेती विनष्ट करने एवं लोगों को वैकल्पिक खेती करने के प्रति जागरुक करने हेतु 15 दिसंबर से 15 जनवारी तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने एनसी कोर्ड से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित गांव के ग्राम प्रधान व मुखिया के साथ बैठक का आयोजन कर अवैध अफीम की खेती का त्याग कर वैकल्पिक उन्नत खेती के लिए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफीम की खेती की विनष्टीकरण के संबंध विचार-विमर्श करने हेतु मुखिया, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि के संग बैठक  का आयोजन करें। साथ ही ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती के लिए जागरुक किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों में ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुये अफीम की खेती का त्याग कर चना, मूंग, सरसों आदि की खेती के प्रोत्साहित एवं जागरुक किसा जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एंव रेंजर के नेतृत्व में  गठीत टीम द्वारा  छापामारी कर अवैध अफीम का विनष्टीकरण करने की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया गया कि अफीम की खेती में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रखंड के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी व रेंजर द्वारा आपसी समन्वय के साथ अपने सम्बन्धित क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती  को चिह्नित कर नष्ट करने का अभियान चलाया जाना चाहिए।
बैठक में एसपी, खूंटी अमन कुमार, जिला वन पदाधिकारी, एसी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *