हरमू मैदान में स्व.बिरेन्द्र भगत स्मृति फुटबोल टूर्नामेंट का आयोजन
गणादेश,रांची : राजधानी रांची के हरमू मैदान में मंगलवार को सरना रत्न स्व. वीरेंद्र भगत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पाण्डेय,जेएससीए अध्यक्ष अजय शाहदेव,पार्षद झरी लिंडा,रजेश लिंडा.अजय तिर्की ने संयुक्त रूप से किया.टूर्नामेंट का शुभारम्भ से पूर्व सभी अतिथियों ने स्व. वीरेंद्र भगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद सभी अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया.वहीँ जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने फुटबॉल को हवा में किक कर मैच का शुभारम्भ किया. आज का मैच हापीटोला और झरिया टोली के बीच हुआ. आयोजकों ने कहा यह छह दिनों तक आयोजन चलेगा. इस दौरान कई टीम यहां पर अपना प्रदर्शन करेगी. वहीँ पार्षद झरी लिंडा ने कहा कि स्व.वीरेंद्र भगत की याद में यह टूर्नामेंट कराया जाता है. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेगी और 27 दिसंबर तक टूर्नामेंट चलेगा. वहीँ रजेश लिंडा ने कहा की स्व. वीरेंद्र भगत आदिवासियों के लिए एक तरह से भगवन के सामान थे. भगवान बिरसा मुंडा के बाद वीरेंद्र भगत का ही नाम था. जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि हर वर्ष स्व वीरेंद्र भगत की यद् में टूर्नामेंट क आयोजन होता है. यह बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है. इसमें काफी प्रत्भाशाली खिलाड़ी आयेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. हरमू का यह मैदान स्थानीय खिलाडियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है. वहीँ झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पाण्डेय ने कहा कि फुटबॉल झारखण्ड का सबसे बड़ा लोकप्रिय खेल है.यहां के युवा खिलाडी इसे भुत पसंद करते हैं. आज पहला दिन है यह लगातर एक सप्ताह तक चलेगा और यहां पर काफी भीड़ होगी. इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभा में निखार आती है.



