29 नवम्बर मंगलवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष:आज आपका दिन व्यस्तता भरा लेकिन उत्तम रहेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा । परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क: शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह: आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन अनूकूल रहेगा । कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु:आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा । हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।

मकर: आज सितारे कम अनुकूल हैं । गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ: आज आपका दिन लगभग सही रहेगा । व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन: आज आपका दिन बढिया रहेगा । धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 29 नवंबर 2022
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – षष्ठी सुबह 11:04 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – श्रवण सुबह 08:38 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
🌤️ योग – ध्रुव 02:53 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल – शाम 03:11 से शाम 04:34 तक
🌞 सूर्योदय – 06:09
🌦️ सूर्यास्त – 05:04
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
🔥 *विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 बुधवारी अष्टमी 🌷
30 नवम्बर 2022 बुधवार को (सुबह 08:59 से 01 दिसम्बर सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।
👉🏻 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🙏🏻 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)

🌷 चिंता, कष्ट, बीमारी निवृति के लिए 🌷
🏡 जिनके घर में चिंता, कष्ट और बीमारी ज्यादा है | भविष्य पुराण में आया है की मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी माने 30 नवम्बर 2022 को बुधवार के दिन सुबह सूर्य भगवान को तिल के तेल का दीपक दिखाये अर्घ्य दे |
🌞 सूर्य भगवान को अर्घ्य दो तो इस भाव से – मन में एक बार स्मरण कर लेना की भगवत गीता में आपने कहाँ है – “ज्योति श्याम रविरंशुमान” ये ज्योतियों में सूर्य मै हूँ …. तो मेरा अर्घ्य स्वीकार करो | मेरा ये प्रणाम स्वीकार करें |
तो उस दिन लोटे में चावल, तिल, कुंम-कुम, केसर डालकर अर्घ्य दें | केसर न हो तो ऐसे ही कुंम-कुम डाल दें अर्घ्य दें, तिल का दिया दिखा दें |
🏡 फिर घर में भोजन बने और सब खाये उसके पहले दही और चावल थाली में लेकर सूर्य भगवान को भोग लगाये और प्रार्थना करें हमारे घर में आपके लिए ये प्रसाद तैयार किया है ये नैवेद्य आप सूर्य भगवान स्वीकार करें और हमारे घर में सब प्रकार से आनंद छाया रहे, सब निरोग रहें, दीर्घायु बने | ऐसा करके उनको भोग लगाये और प्रसाद थोडा-सा छ्त पर रख दें घर के लोग भी प्रसाद में दही-चावल खुद भी खा लें |

           🌞 *~  पंचांग ~* 🌞
 🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *