स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता जन जागरूकता अभियान

खूंटी: लोकसभा आम निर्वाचन में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सखी मंडल की दीदियों द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए खूंटी प्रखंड के ग्रामीण मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके मताधिकार के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एक एक वोट लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, आपका एक वोट अमूल्य है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप, 1950, सी विजील ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा बताया गया कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में दिनांक 13.05.24 को मतदान होना है। आप सभी को इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *