रांची विधानसभा चुनाव कार्यालय का बाबूलाल मरांडी के किया उद्घाटन

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को थड़पकना में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह , डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,अजय मारू ने संयुक्त रूप से रांची विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची लोकसभा सहित राज्य के सभी14 लोकसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है। पीएम मोदी के विकास की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा है।
वहीं सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमलोग चुनाव से डरने वाले नहीं है। हमलोग ऐसे छात्र हैं जो एग्जाम से डरते नहीं है। क्योंकि हमलोग साल भर पढ़ते हैं। हमलोग पांच सालों तक जनता के बीच में रहते हैं। इसमें चाहे कोरोना काल हो या सामान्य दिन, हर दिन जनता के सुख दुख में मैं रहता हूं। लेकिन कुछ लोग चुनाव के समय में जनता के बीच जाते हैं। वैसे लोगों को जनता भी समझा रही है।
वहीं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा अबकी बार रांची लोकसभा चुनाव में पांच लाख पार से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। यह जनता भी समझ रही है।
उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि वहां पर परिवारवाद है। कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है,सिर्फ झंडा टांगने के लिए कार्यकर्ताओं को यूज किया जाता है। कांग्रेस ने रांची लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरा उतार दिया है,जिसे यहां की जनता जानती भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है। इससे जनता में भाजपा के पति उत्साह है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने कहा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के आगे कोई नहीं टिक पायेगा।
कार्यक्रम में संजय मारू,जितेंद्र सिंह,मनोज मिश्रा,संजय जायसवाल सहित कई भाजपा के नेता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *