लॉयन्स ईस्ट ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एपी सिंह का जन्मदिन मनाया
रांची : लायनस इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए पी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर निरामाया अस्पताल कोकर मे निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया जिसमे 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दी गयी.शाम मे अल्बर्ट एक्का चौक स्थित प्याऊ पर केक काट कर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना सदस्यों द्वारा की गयी.इस अवसर पर अध्यक्ष भारतेन्दु झा ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व कि बात है कि आज विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाला एक भारतीय है.इस अवसर पर क्लब के सचिव अमित कुमार, पूर्व जिलापल राजीव लोचन, राजेश गुप्ता, कमल जैन, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा लोचन, सुनील माथुर, आनंद माणिक, राम कृष्ण जी, अमरचंद बेगानी, राम बालक वर्मा, इंद्रजीत कोइरी के साथ क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



